
उत्तराखंड : आईटीबीपी का वाहन खाई में गिरा, एक जवान की मौत, एक घायल दुःखद
धारचूला/ पिथौरागढ़
दुःखद जानकरी ये है कि बता दे कि धारचूला से ढांकर जा रहा आईटीबीपी का वाहन अचानक खाई में गिर गया। ओर इस दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल जवान का धारचूला में प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी लोहाघाट की एक पोस्ट तिंकर में है। शनिवार की शाम आईटीबीपी का 407 वाहन धारचूला से ढाकर जा रहा था। तभी तहसील मुख्यालय धारचूला से लगभग 50 किलोमीटर दूर उर्थिंग से आगे सेला के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में जवान रवींद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जवान राजेश सिंह घायल हो गया।
वहा के पटवारी हुकुम सिंह धामी ने बताया कि घायल जवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।जिस जवान की इस सड़क हादसे में जान चली गई उनके परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।





