
दुःखद ख़बर पौड़ी गढ़वाल से है जहां पाबौ ब्लॉक में एक वैन अचानक नयार नदी में गिर गई। ओर इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चालक भाई की मौत हो गई। आपको बता दे कि पुलिस ने बड़ी कड़ी मशक्कत के बाद वाहन और चालक को नदी से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू करी। 
आपको बता दू की दरसअल मे ये चालक भाई रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे दूध का वितरण करने के लिए पाबौ से पौड़ी की ओर आ रहा था। लेकिन रास्ता में धुंध जायद होने के कारण उसकी गाड़ी नदी में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी और वाहन चालक को पानी से बाहर निकाला। लेकिन, तबतक वाहन चालक की मौत हो चुकी थी। 
बहराल पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतक के परिजन को इस घटना की जानकारी दी है। ओर उनके मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है।
ये चालक भाई निजी दूध डेरी का संचालक बताया जा रहा है। मृतक की उम्र लगभग 60साल से अधिक बताई जा रही है ओर मृतक की पहचान प्रेम सिंह भंडारी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से उनके परिवार मे कहोराम मच गया है पूरे गाँव के लोग उनके घर पर आकर दुख जताते हुए परिवार का इस दुःख की घड़ी मे हिमत बड़ा रहे है । बहराल आजकल के मौसम को देखते हुए आप भी रहे सतर्क ओर सावधान जो गाड़ी चला रहे है खास कर पहाड़ मे ।




