
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जींस वाले बयान को सोशल मीडिया पर लगातार समर्थन मिल रहा है. वहीँ सीएम की पत्नी डॉ. राश्मि त्यागी रावत भी उनके बयान का समर्थन कर रही हैं. डॉ. राश्मि त्यागी रावत ने कहा कि, आज जैसा परिवेश है उसमें संस्कारों की बात तो करनी ही होगी. यदि संस्कारों की बात हम नहीं करेंगे तो फिर करेगा. डॉ. राश्मि ने कहा कि, वो अपनी बात बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं. सीएम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छे फैसले ले रहे हैं.
वहीँ डॉ. राश्मि त्यागी रावत ने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, विपक्षि उनकी कार्यशैली से बोखला गये हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. वह जींस को मुद्दा बना रहे हैं, उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, ये स्तर रह गया है आज राजनेताओं और विपक्ष का कि, आप जींस को जोड़कर आलोचना कर रहे हैं.
सीएम की पत्नी ने कहा कि, वह सौम्य और संघर्षशील व्यक्ति हैं. वह संघर्ष करके इस पोजीशन पर आये हैं. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. आगे भी ऐसे ही काम करते रहें. कुछ मुट्ठीभर लोग संकीर्ण मानसिकता के परिचायक हैं. वह समाज को भ्रमित कर रहे हैं. अपनी संस्कृति के बारे में सभी को चिन्तन करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने आज ये विषय उठाया है तो हमे आगे बढ़कर उनका समर्थन करना चाहिए. हम जींस का विरोध नहीं कर रहे हैं. उनका इरादा कोई गलत नहीं था. ये देवभूमी है, यहां नारी का सम्मान किया जाता है. वह एक राज्य आन्दोलनकारी रहे हैं. उन्होंने किसी देश या नारी जाति का अपमान नहीं किया. मुख्यमंत्री नहीं बोलेंगे संस्कारों के बारे में तो कौन बोलेगा? ये आत्ममंथन का विषय है. हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा अपने देश-प्रदेश की बातें? हम अपने देश की बात नहीं करेंगे तो क्या अमेरिका, रूस, फ़्रांस की बात करेंगे? साथ ही उन्होंने कहा कि, जिस स्त्री जाति ने संसद में ये सवाल उठाया है, उनकी तुच्छ मानसिकता पर हंसी आ रही है कि, आप देश की समस्याओं की बात तो करते नहीं, जींस को आपने बहुत बड़ा विषय बना दिया. जब महिलाओं के साथ शोषण होता है, तब आप क्यों घरों में रहती हैं. आप एक आदर्श व्यक्ति की स्वामिनी है. डॉ. राश्मि त्यागी रावत इस बयान को तोड़मरोड़कर पेश करने वालों पर भी जमकर बरसी. उन्होंने कहा कि, चार्टर्ड प्लेन में चलने वाले कुछ लोग जींस पहन-पहन कर टैग कर रहे हैं, क्या वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं भारतीय संस्कृति की? ? उन्होंने कहा मुझे उनकी इस संकीर्ण सोच पर शर्म आती है. उन्होंने ये नहीं कहा कि जींस ना पहनें. वह सिद्दांतों वाले व्यक्ति हैं. मुझे अपने पति पर गर्व है. वह सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता की बात कर रहे हैं.





