इस सरकारी मेडिकल काॅलेज के डॉक्टर साहब नशे में इतने धुत हो गए कि होटल समझकर पहुंचे कोतवाली
सोशल मीडिया में खूब हो रही किरकिरी, आखिर चर्चाओं में क्यों बना रहता है यह मेडिकल कॉलेज
श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल। खबर की हेडिंग पढ़कर आपको लगा होगा कि ऐसे कैसे हो सकता है। लेकिन ऐसा हुआ हैै। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर साहब नशे में इतने धुत हो गए कि वह कोतवाली को होटल समझकर घुस गए।कोतवाली परिसर में जाकर वह कार के अंदर आराम फरमाने लगे। यह देखकर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारीध्कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए। सारा माजरा समझकर पुलिस ने उनका ड्रंक एंड ड्राइव में चालान कर दिया। दूसरे दिन सुबह आकर दो अन्य डॉक्टर जमानत देकर अपने साथ ले गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीगर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है व्यक्ति बीती रात कोतवाली परिसर में एक कार आई, लेकिन उसके अंदर से कोई बाहर नहीं निकला। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने अंदर झांका, तो एक व्यक्ति लगभग बेसुध हालात में ड्राइविंग सीट में पड़ा था। उससे अंदर आने का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि वह आराम कर रहा है। नाइट अफसर एसआई महेश रावत भांप गए कि कार चालक नशे में डूबा है। पूछताछ में जानकारी मिली कि वह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। उसको बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकालकर एल्कोमीटर से जांच की गई। जांच में पुष्टि होने पर ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया गया। उक्त डॉक्टर पर पूर्व में भी ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज हो चुका है। मेडिकल कॉलेज अक्सर किसी न किसी घटना को लेकर चर्चाओं में रहता है। एक माह पूर्व कॉलेज प्रशासन ने एक नशेड़ी अस्थायी कर्मचारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नौकरी से निकाल दिया था।