मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट , तो सांसद बलूनी से भी मिलने पहुचे उनके आवास , बोले बलूनी तीरथ के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कल देर रात्रि नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की
इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कल स्याम लगभग 8:00 बजे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर भेंट की।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री रावत पदभार ग्रहण के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली पहुचे थे
वही सांसद बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि तीरथ जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है।
वही मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ नेता बलराज पासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here