उत्तराखंड पुलिस भर्ती को लेकर DGP ने दी जानकारी, जानिये कब शुरू होगी कांस्टेबल और दरोगाओं की भर्ती

DGP ASHOK KUMAR

उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी डीजीपी अशोक कुमार ने दी। मई में 2000 कांस्टेबलों और 170 दरोगाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने एक वीडियो जारी कर दी है।

DGP अशोक कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, ‘कृपया पुलिस भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। निकट भविष्य में होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती पर कुछ अड़चनों के कारण भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा विलम्ब हो रहा है। हमारे द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मई तक भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाये।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here