
देवभूमि मै बढ़ते महिला अपराध ने विपक्ष को मौका दे रखा है तभी तो वे आये दिन राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते रहते है आपको बता दे एक मामला कलियर थाना क्षेत्र से आया है जहा नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर चॉकलेट में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ ख़बर है कि दुष्कर्म किया गया वही घटना के बाद आरोपी युवक जंगल में ही छात्रा को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और रो रो कर जब परिजनों आपबीती सुनाई तो पूरा परिवार की आंखों मे आंसू आ गए और दिमाग मे गुसा फिर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए कल रात दबिश जा रही है आपको बता दे कि कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी ग्रामीण की 13 साल की बेटी पास के ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। शनिवार देर शाम वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।
ओर आरोप ये लगा है की उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक उसके पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल की तरफ ले गया फिर चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को खिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में ही आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गया।
फिर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद सीओ चंदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी दानिश के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वही छात्रा को मेडिकल के लिए हरिद्वार भेजा गया ।
बहराल सावधान अपने मासूम बच्चों को जागरूक करे ,उन्हें समझाए की किसी अनजाने हो जानने वाले किसी का दिया कुछ ना खाएं।ना किसी के साथ कही ना जाए जब तक आप अपने माता पिता बड़े भाई की परमिशन ना ले ले। जागरूक हम भी खुद रहे और मासूमो को भी जागरूक करे।





