
दुःखद ख़बर देहरादून के हरिद्वार बाईपास से आई है जहा पर बुधवार सुबह डंपर के कुचलने से एक बाइक सवार नोजवान बीबीए छात्र की मौत हो गई है दुःखद
बता दे कि ये हादसा जानकारी अनुसार डंपर को ओवरटेक करते समय हुआ।

इस घटना से आहत ओर सदमे मै नोजवान युवक के पूरे परिवार वाले है वे नोएडा से आए थे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए है।
जानकारी अनुसार नोएडा के 32 सेक्टर निवासी विशाल राणा जिसकी उम्र महज़ 21 साल थी वे सेलाकुई स्थित डीबीएस कालेज में बीबीए का छात्र था। ओर वे देहरादून शहर के राजा रोड स्थित पेइंग गेस्ट में रहता था। बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे के करीब विशाल बाइक पर सवार होकर कारगी चौक से नेहरू कालोनी थाने की तरफ जा रहा था।
तभी जानकारी है कि निलाया हिल्स अपार्टमेंट के पास आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड गया। ओर नतीजा ये हुआ कि वह डंपर से टकराकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नाजुक हालत में दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।वही इस हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। वही बेटे की दुःख भरी मौत की खबर पाकर पिता सतीश राणा अन्य परिजनाें के साथ नेहरू कालोनी थाने पहुंच गए। तब एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। प्रशासन के आदेश पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस दुःखद हादसे से एक हस्ते खेलते घर का चिराग उजड़ गया। ।जहा पूरा परिवार सदमे मै है तो युवक के दोस्त व अन्य साथी को अब भी यकीन नही की उनका दोस्त अब उनके बीच नही रहा।
बोलता उत्तराखंड की अपील आप से
धीरे चले ,आराम से चले, ओवरटेक ना करे।
नशे मे गाड़ी ना चलाये ।ये खुद भी समझे और सबको भी समझाए ओर जागरूक करे।
आप अकेले नही है आपके पीछे ओर आगे कही रिश्ते ओर अपने आपके लिए जीते है । आपके अपने आपका इंतजार करते है।




