
देहरादून वालो सावधान हो जाओ अब किटी गैंग के काले कारनामे अब हर रोज आपके सामने आ रहे हैं। आपको बता दे कि अभी ताजा मामला पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया, जहां किटी संचालिका और उसके पति समेत नौ लोगों ने सैकड़ों महिलाओं के करोड़ों रुपये डकार लिए हैं। पीड़ितों के अनुसार पूरा गैंग एक महीने से फरार है। वही इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में पुलिस ने नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दे कि शिकायतकर्ता कंवलजीत कौर निवासी देहराखास ने पुलिस को बताया कि गुंजन मुघलू व उसका पति संदीप मुघलू उनके पड़ोस में रहते हैं। दोनों कई महीने से किटी चला रहे हैं, जिसमें तमाम लोगों ने पैसे लगा रखे हैं। किटी की किश्त जमा कराने में दोनों के साथ गुंजन के पिता अशोक कुमार, भाई गौरव, भांजी सृष्टि शर्मा, बहन पूनम सहगल, भाई पारस सहगल, जिया, आकाश बांगा ये सब लगे रहते हैं। यह दंपती पिछले एक माह से रकम लेकर फरार है। कंवलजीत ने बताया कि शनिवार को जब वह गुंजन के घर पर रकम लेने के लिए अन्य लोगों के साथ गईं तो वहां मिले आकाश बांगा ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।
वही इससे पहले किटी के नाम पर एक और ठगी का मामला सुर्खियों मेंआया था इस ये पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जिसमें किटी संचालिका पांच सौ से अधिक महिलाओं की दस करोड़ से अधिक की रकम लेकर चंपत हो गई। उसकी बुटीक पर ताला लटका देख जब महिलाओं ने उसके मोबाइल पर बात करनी चाही तो वह बंद मिला। इस पर महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने संचालिका पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि नीलम कपूर निवासी साकेत लेन राजपुर रोड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ओंकार रोड पर भावना शर्मा साई मेहर नाम से बुटीक चलाती है। उसने किटी के नाम पर आसपास की पांच सौ के करीब महिलाओं को जोड़ रखा है। बीते 24 अप्रैल को भावना का बुटीक बंद मिला। पहले तो लगा कि वह कहीं काम से गई होगी, लेकिन तीन-चार दिन उसका पता नहीं चला तो उसके घर जाकर देखा गया, मगर वहां भी ताला लटका मिला।
वही आसपास के लोगों ने बताया कि भावना बुटीक का सारा सामान लेकर कहीं और शिफ्ट हो गई है। यह सुन महिलाओं के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन डेढ़ दर्जन के करीब महिलाएं शहर कोतवाली पहुंचीं। यहां पुलिस ने भावना, उसके पति अजय आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ कोतवाली अशोक राठौर ने बताया कि भावना की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पता चला है कि उसके माता-पिता रुड़की में रहते हैं। उनसे भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
इस ठगी की शिकार महिलाओं का आरोप है कि भावना शर्मा बेहद शातिर किस्म की महिला है। वह कमेटी की मीटिंग किसी होटल में कराती थी। वहां सभी को फ्री लंच दिया जाता था। वहां लकी ड्रा भी निकाला जाता था, जिस मेंबर का ड्रा निकलता था, उससे कुछ किश्तें नहीं ली जाती थीं।
वही आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले धारा चौकी में भी एक मामला सामने आया था जिसके तहत चौकी मै जमकर पीड़तों ने किट्टी संचालक को मार मार कर पहुचाया मुकदमा यहां भी दर्ज है।वही अभी हरबर्टपुर से भी इसी प्रकार का मामला सामने आ रहा है।
बहराल सूत्र बोल रहे है कि इसी प्रकार ओर भी कई कीटी संचालक पर भी जल्द मुकदमा दर्ज होने वाला है जल्द ही उनके नामो का खुलासा, उनके घरों का पता ओर कितने महीने से पीड़ित परेशान है । ये रिपोट भी जल्द आपके सामने होगी। क्योंकि यहां भी पीडित लोग मुकदमा लिखाने की तैयारी कर रहे है।
बहराल देहरादून वालो सावधान हो जाओ अब किसी बहकावे में मत आना। मित्र पुलिस भी कह रही है कि आप अब किटी से कुटी कर लो।




