
देहरादून : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर जारी है। सोमवार को थाना रायपुर क्षेत्र ने एक स्कूटी सवार शख्स को टक्कर मार दी । जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने व्यक्ति के शव कब्जें मे लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तालाश जारी है।

जानकारी के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्राअंतर्गत पुरोहित बारात घर के निकट , लोवर तुन वाला में एक डम्पर UK – 07 CB – 8012 जो कि रायपुर से मियांवाला की तरफ खनन सामग्री लेकर जा रहा था , द्वारा एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमे स्कूटी सवार विजय प्रसाद सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई है । मृतक के शव को 108 की मदद से आवश्यक कार्यवाही के लिए अस्पताल रवाना किया गया । डम्पर चालक मौके से फरार हो गया है । पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
मृतक की पहचान विजय प्रसाद सेमवाल (52 वर्ष ) पुत्र स्व श्रीधर सेमवाल , निवासी कृष्ण विहार , मोहकमपुर , नेहरू कालोनी के रूप में हुई है।






