
सांग नदी में मिला अधजला शव
आपको बता दे कि देहरादून के रायपुर क्षेत्र में थानो रोड पर सौंग नदी में अधजला शव मिलने से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है जानकारी अनुसार रायपुर थानो में नदी में मिले अधजले शव के सिर पर काफी चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हत्या मानकर जांच कर रही है ख़बर ये रही कि वही एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शव के लगभग 20 फ़ीट दूरी पर खड़ी मिली ओर उस मोटरसाइकिल का नंबर बालावाला क्षेत्र का निकला है। उस मोटरसाइकिल पर भी खून लगा हुआ है।
उधर फोरिसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची थी । मृतक के सिर के पास थोड़ी राख पड़ी हुई है। देखने मे ये लग रहा था कि इस आग में कुछ कागज जलाने का प्रयास किया गया । मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 साल के बीच आंकी जा रही है। पहली नज़र मे ये लग रहा है कि व्यक्ति को हत्या के बाद मोटरसाइकिल पर लादकर वहां तक लाया गया और यहाँ फेंक दिया गया है। शव जलाने की नाकाम कोशिश भी की गई ।
वही दूसरी तरफ
ओएनजीसी देहरादून में ट्रेंनिंग के लिए आए एक असिस्टेंट इंजीनियर जिनका नाम विपिन यादव निवासी जौनपुर यूपी कर है उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना जानकारी अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के कौलागढ़ चौक के पास एलपी रेजीडेंसी में हुई है। ख़बर है कि इंजीनियर विगत 25 नवंबर को देहरादून आया था। और देहरादून में होटल में कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार की सुबह ट्रेंनिंग में न आने पर ओएनजीसी अफसरों ने विपिन को फोन किया। फोन न उठने पर तलाश शुरू हुई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
बहराल देहरादून मे अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जो पुलिस महकमे के लिए चुनोतियो से भरा है ।




