
प्रदेश के लिए आज राहत की खबर है। आज प्रदेश में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया है। आज 126 सैंपल की रिपोर्ट आई है जो सभी नेगेटिव निकली है।
देहरादून शहर हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित, अब तक आ चुके सबसे अधिक 18 मामले
आपको बता दे कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने देहरादून शहर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। वायरस का सामुदायिक फैलाव रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व संक्रमित लोगों की पहचान के लिए अब एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाएगी।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के सबसे अधिक पॉजिटिव मामले 18 अभी तक देहरादून में पाए गए हैं। ओर पूरे प्रदेश में आज तक यानी 7 अप्रैल तक कुल 31 संक्रमितों में से 18 देहरादून के ही हैं।
कोरोना संक्रमित का पहला मामला भी देहरादून की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के ट्रेनी आईएफएस अफसर में मिला था।
फिर इसके बाद , f r i, चकराता, डोईवाला, लक्खीबाग, कारगी ग्रांट, भगत सिंह कॉलोनी, चुक्खूवाला, सेलाकुई क्षेत्र के मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के आधार पर देहरादून को हॉट स्पाट क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है।
शहर के जिन मोहल्लों व कॉलोनियों में कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, वहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग शुरू की जाएगी। ताकि संक्रमित लोगों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।






