
उफ देहरादून की सड़क पर कल गुरुवार रात को देहरादून में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। यह सडक हादास रायपुर के डोभाल चौक के पास हुवा जहा बाइक हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई दुःखद 
आपको बता दे की कल रात करीब साढ़े नौ बजे देहरादून के रायुपर में छह नम्बर पुलिया के पास एक बेकाबू बाइक सड़क किनारे बने पीलर से टकरा गई। ओर इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
तो वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। ख़बर ये भी है कि
बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनिल ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था
वही इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अनिल कुमार (23) निवासी हिरनपूरा काठ, बिजनौर यहा एक होटल में काम करता था।
ओर वे देहरादून में डोभाल चौक पर किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार रात अनिल और डोभाल चौक निवासी रजत सिंह बाइक पर रायपुर चौक से आ रहा था।
की तभी डोभाल चौक के पास पुल पर बाइक फिसल गई। इस हादसे में अनिल पिलर से टकरा गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनिल ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।
बहराल इस दर्दनाक सड़क हादसे को सुनकर देहरादून की जनता सहम गई। है ।




