
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय को देहरादून के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से निलंबित करने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था। अब उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड देहरादून में संबद्ध कर दिया गया है शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं जिसके तहत कोविड-19 से बचाव संबंधी कार्यों के लिए पांडे को एनएचएम में अटैच किया गया हैं।






