देहरादून : क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी व्यक्ति का सिर उसके पेट में तीन महीने के लिए रख दिया गया हो और तीन महीने बाद निकालकर वापस उसी जगह पर लगा दिया गया हो । आपको इन बातों पर भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये पूरी तरह सच है । ये कमाल किसी और ने नहीं , बल्कि उत्तराखंड ही नहीं , देश के मशहूर सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ . महेश कुड़ियाल ने किया है ।

बता दें कि डॉक्टर महेश कुड़ियाल के पास एक मरीज आया था। उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था । ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके दिमाग के एक हिस्से में काफी ज्यादा ब्लड जम गया था । मरीज को बचाने के लिए जमे खून को बाहर निकालना जरूरी था । लेकिन डॉक्टर के सामने कुछ दिक्कतें थीं , जिसके चलते उन्होंने तय किया कि उनके सिर के बाहरी हिस्से को निकालकर सुरक्षित रखना होगा ।

mostbet

डॉक्टर महेश कुड़ियाल की मानें तो उनके पास मैटलिक सिर लगाने का विकल्प भी था , लेकिन उसके कुछ खतरे भी रहते हैं । ऐसे में उन्होंने तय किया कि मरीज के ही सिर को सुरक्षित रखकर फिर से उसे ही लगाया जाएगा । इसके लिए उन्होंने मरीज के सिर के हिस्से को निकालकर मरीज के पेट में ही रख दिया गया । यह एक या दो महीने की बात नहीं , बल्कि पूरे तीन माह तक उनका सिर उन्हीं के पेट में रहा ।  तीन महीने के बाद डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने मरीज के सिर के बाहर का हिस्सा निकालकर फिर से उनके सिर से जोड़ दिया । अब मरीज स्वस्थ हैं । चलने – फिरने भी लगे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here