देहरादून: गो पूजन कर, आर्य नगर में शिव मूर्ति स्थापना में पहुचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गो पूजन कर, आर्य नगर में शिव मूर्ति स्थापना में पहुचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

*देहरादून, 28 फ़रवरी*, कैबिनेट मंत्री एंव मसूरी विधायक गणेश जोशी, आज गो दर्शन और पूजन करने के उपरांत आर्यनगर नगर में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव मूर्ती की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।

mostbet

उन्होंने कहा कि आज अमेरिका जैसे विकसित कहे जाने वाले देशों में भी लोग “काऊ थेरेपी” ( गाय के सानिध्य में रहना, गाय क़ो दुलार करना, गाय क़ो गले लगाना ) के लिए हजारों डालर खर्च कर रहे है। हम भारतीय लोगों में तो गाय क़ो माता माना जाता रहा है।

 

उन्होंने कहा कि, मेरा सौभाग्य है कि मुझे महाशिवरात्रि की पूर्व शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर का भागीदार बनने का मौका मिला है। मैं देवों के देव महाकाल महादेव से प्रार्थना करता हूं कि राज वासियों को सुख समृद्धि संपन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य दें।

इस दौरान, पार्षद योगेश घाघट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, शैलेश शर्मा, ओपी कुलश्रेष्ठ तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here