क्रिसमस और न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाने देहरादून पहुंची बालीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शैट्टी

क्रिसमस और न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाने के लिए फिल्‍मी सितारे भी उत्‍तराखंड का रुख करने लगे हैं। आज बालीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty परिवार के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान वह कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले कल अभिनेता अनिल कपूर भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे।बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के संग गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची जहां से वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

 

mostbet

क्रिसमस एवं नव वर्ष के शुभारंभ से पूर्व बालीवुड की कई हस्तियां उत्तराखंड में अपना नया साल मनाने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को भी अभिनेता Anil kapoor उत्तराखंड पहुंचे थे और अभी नए वर्ष से पूर्व कई फिल्मी सितारों के उत्तराखंड आने का सिलसिला जारी रह सकता है। क्योंकि उत्तराखंड की वादियां बालीवुड को हमेशा भाती हैं और वह अपने नए वर्ष की शुरुआत उत्तराखंड से करना चाहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गो एयर की फ्लाइट से शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा व परिवार के साथ जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here