देहरादून से बड़ी खबर: तिब्बती मार्केट में मिला व्यक्ति का शव, सिर में गोली के निशान, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: देहरादून के तिब्बती मार्केट की एक दुकान में व्यक्ति शव मिलने से हडकम्प मच गया। उक्त व्यक्ति का शव बुधवार तड़के तिब्बती मार्केट में एक दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला। पुलिस इस घटना को हत्या और सुसाइड दोनों तरीके से देख रही है। फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक संजय बिष्ट पिछले 20 सालों से दुकान में काम कर रहा था। दुकान के अन्दर मृतक संजय के शव के पास एक देसी तमंचा भी पुलिस को बरामद हुआ है। मृतक संजय के सिर में गोली लगी है।

mostbet

वहीं एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि, पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों तरीके से मामले को देख रही है। तमाम पहलुओं पर काम किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here