उत्तराखंड के पहाड़ से दर्दनाक ख़बर एक दोस्त ने अपने दो मित्रो को दे डाली जिंदा जलाकर दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार।






उत्तराखंड के पहाड़ से दर्दनाक ख़बर एक दोस्त ने अपने दो मित्रो को दे डाली जिंदा जलाकर दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार। दुःखद ख़बर ओर दिल दहला देनी वाली वारदात उत्तराखंड के पौड़ी जिले से है जो सुनेगा तो दिल दहल जाएगा बता दे कि यहां एक दोस्त ने दोस्ती शब्द को ही दागदार कर दिया है। ओर अब इस  घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल लगातार बना हुवा है


अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ही पौड़ी के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में एक दोस्त के दो दोस्तों को जिंदा जलाए जाने की वीभत्स घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुँची

mostbet

बता दे कि मृतकों के नाम रूप सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 45 साल और धीरज सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 42 साल हैं। टीम ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल लाया गया है।

वही एक मृतक की पत्नी ने राजस्व पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अजीत ने ऐसा क्यों किया। लेकिन इस दर्दनाक घटना से पौड़ी गढ़वाल के लोग दहल गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here