डेंगू से एक की मौत 72 लोग डेंगू से पीड़ित सीएम सर टेंशन वाली बात है!

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जी स्वास्थ्य मंन्त्री जी भी आप ही है और अपना स्वास्थ्य विभाग हर साल डेंगू से निपटने के बहुत दावे अक्सर करता है लेकिन राज्य में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे है । ओर इन मामलों को देखते हुए विभाग के दावे हवाई साबित हो रहे हैं । मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को थोड़ा टाइट कर दो ये अभी नही जागे तो आगे देर हो जाएगी।

mostbet


जनंता बोल रही है कि डेंगू का कहर अब विकराल रूप लेने की ओर बढ़ रहा है जानकारी अनुसार . गुरुवार को डेंगू के 22 और मरीज सामने आए हैं.
आये दिन डेंगू से प्रभावित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दे कि डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. अभी तक प्रदेश में 72 लोग डेंगू के पीड़ित बताए जा रहे है. वहीं टिहरी में डेंगू के कारण एक मरीज की मौत भी हो गई है. राजधानी देहरादून में डेंगू के 7 और नए मामले सामने आए है. इसके अलावा टिहरी में10 और हरिद्वार में डेंगू के 3 मरीज मिले है.
आपको बता दे कि
ऐसे हालत में स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डेंगू का प्रभाव अभी कम है. लेकिन आने वाले दिनों में डेंगू का प्रकोप बढ़ सकता है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने व जांच कराने की सलाह दे रही हैं
बहराल आप खुद रहे सावधान ओर सतर्क जान आपकी अनमोल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here