
13 करोड़ 13 करोड़ 13 करोड़ जी हा 13 करोड़
इन्वेस्टर समिट के लिए 13 करोड़ से संवरेगी दून की 18 सड़कें
आपको बता दे कि आगामी दिनों मे होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिए 13 करोड़ से अब संवरेगी दून की सड़कें हालत होगी सड़कों की अब ठीक
आपको बता दे कि दून में होने वाली इन्वेस्टर समिट से पहले दून और टिहरी जनपद की 18 सड़कों को संवारा जा रहा है इसके लिए शासन ने लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को 13.31 करोड़ का बजट जारी भी कर दिया है।.
ख़बर विस्तार से आपको बता दे कि दून में होने वाली इन्वेस्टर समिट से पहले दून और टिहरी जनपद की 18 सड़कों को संवारा जाएगा। जी हा इसके लिए शासन ने लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को 13.31 करोड़ का बजट जारी कर दिया है ओर जल्द से जल्द सड़कों का सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने को कहा गया है मतलब पांच अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोनिवि के खंडों में तैयारी शुरू हो गई हैं।
आपको मालूम ही है कि राजधानी में बारिश से छलनी और गड्ढे वाली सड़कों के सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य को मुंह मांगा बजट मिल गया है। अकेले गड्ढे भरने के लिए जनपद को छह करोड़ का बजट दिया गया है। इस बजट से कार्य अभी शुरुआती चरणों में चल रहा है। इस बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित इन्वेस्टर समिट की तैयारियां भी जोरो से शुरू हो गई हैं।
आपको बता दे कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने राजधानी को जोड़ने वाली दून और टिहरी जनपद की सड़कों के सुधार, सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। शासन ने सभी प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 13.31 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस बजट से इन्वेस्टर समिट के दौरान उपयोग होने वाली सड़कों का सौंदर्यीकरण और सुधार कार्य तेज़ी के साथ होगा।
आपको बता दे कि
लोनिवि दून-6.91 करोड़
ओर नेशनल हाईवे-3.40 करोड़
लोनिवि टिहरी-3.00 करोड़ का बजट मिला है
आपको बता दे कि मसूरी-डायवर्जन से घंटाघर तक। प्रिंस चौक से आराघर तक। सर्वे चौक से चूना भट्ट तक। घंटाघर से प्रिंस चौक। चकराता रोड। निरंजनपुर सब्जी मंडी से प्रिंस चौक। हरिद्वार रोड अग्रवाल बेकरी से रिस्पना पुल। नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक से छह नम्बर पुलिया रायपुर तक। सब्जी मंडी से फव्वारा चौक होते हुए चंचल डेरी तक। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नटराज चौक तक। भुइंया मंदिर से रायपुर चौक तक। ऋषिकेश में नटराज चौक से एनएच-58 तक बजट को खर्च किया जाएगा 
आपको बता दे कि इन्वेस्टर समिट के लिए मीडियन फुटपाथ की रंगाई-पुताई, क्षतिग्रस्त भाग में थर्मोप्लास्टिक पेंट, रोड मार्क, साइनेज, रोड स्टड, कैट आइज, स्प्रिंग पोस्ट, पटरी दरेसी, डेलीनेटर, जंगल कटान आदि कार्य भी हो रहे है।
जानकारी अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरसी अग्रवाल के बताया कि इन्वेस्टर समिट को लेकर सड़कों के लिए पर्याप्त बजट मिल गया है। सड़कों के सुधार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। तय समय पर सभी सड़कें तैयार हो जाएगी। इसमें गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
बहराल दिन कम है सिर्फ 7 दिन के अंदर 11 करोड़ रुपए से ऊपर बताई गई सड़को के हालत सुधरने है । इन्वेस्टर समिट के नाम पर चलो कम से कम सड़को का हाल तो ठीक हो जाएगा लेकिन सरकार को ध्यान रखना होगा कि इन कम दिनों मे राज्य विभागीय अधिकारी महज़ खाना पूर्ति कर बजट को ठिकाने ना लगा ले और काम मे गुडवत्ता बनी रहे ।जिस पर सरकार को विशेष ध्यान रखना होगा।





