
देहरादून में अब महिलाओं को घर पहुंचाएगी पुलिस, दून एसएसपी की अच्छी पहल आदेश जारी ।
जी हा अब सवारी न मिलने की दशा में आपको 112 पर करना होगा डायल, ओर मौके पर पहुच जाएगी नजदीकी पीसीआर वैन
बधाई हो महिलाओं के लिए दून पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। अब इस पहल के तहत रात में किसी भी समय यदि महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता है तो पुलिस के वाहन उन्हें घर तक पहुंचाएंगे। ओर इसके लिए सिर्फ महिलाओं को 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन बतानी होगी जिसके कुछ देर बाद ही नजदीकी पीसीआर वैन उनके पास पहुंच जाएगी।
देहरादून के ईमानदार एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने इस संबंध में आज यानी शनिवार को आदेश जारी किए हैं। वही एसएसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है। यदि कामकाजी महिला को दफ्तर से लौटने में देर होती है या फिर घर के बाहर गई महिलाओं को देर हो जाती है तो वे 112 पर कॉल कर सकती हैं।
ओर फिर यदि रात में किसी भी समय यदि उन्हें कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं मिलता है तो पीसीआर वैन उन्हें घर तक पहुंचाएगी। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को ही सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
जैसा की हम सभी जानते है कि हैदराबाद की घटना के बाद से पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को अलग अलग पहल की जा रही हैं। इसी बीच बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को कुछ इसी तरह के आदेश दिए थे। इसी क्रम में देहरादून पुलिस की ओर से पहल की गई है। जिसके लिए बोलता उत्तराखंड की पूरी टीम की तरफ से
देहरादून के ईमानदार एसएसपी अरुण मोहन जोशी को बहुत बहुत बधाई। और देहरादून की तरफ से धन्यवाद।





