जानो उत्तराखंड आखिर क्यों देहरादून को आठ जोन में बांटकर फोर्स तैनात, 21 सेक्टर और 50 उप सेक्टर में बांटा गया शहर 

जानो उत्तराखंड आखिर क्यों देहरादून को आठ जोन में बांटकर फोर्स तैनात, 21 सेक्टर और 50 उप सेक्टर में बांटा गया शहर 

जी हा
रविवार को यानी
दशहरा पर पुलिस ने चौकसी का इंतजाम पूरा कर लिया है। इसके लिए शहर को आठ जोन में
बांटकर सुरक्षा व्यवस्था को फोर्स तैनात की गई है।
सुरक्षा के मद्देनजर चार कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है।
साथ ही जोन और सेक्टर वार अग्निशमन की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं
बात दे कि
हर साल दशहरा पर शहर में भीड़भाड़ बढ़ जाती है। इस बार तमाम आयोजन तो नहीं हो सकेंगे, लेकिन बाजारों में भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने किसी भी स्थिति और यातायात को सुचारू करने के लिए पूरी व्यवस्था की है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि शहर को आठ जोन, 21 सेक्टर और 50 उप सेक्टरों में बांटा गया है।
वही
जोन की जिम्मेदारी सीओ, सेक्टर की थानाप्रभारी और उप सेक्टर की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी को दी गई है।
तो इस दौरान इनके साथ चार कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।
जिन क्षेत्रों में पहले कभी कानून व्यवस्था बिगड़ी है या फिर इस बार कोई इनपुट है तो उसके आधार पर सुरक्षा का खाका खींचा गया है। ताकि, किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here