
उत्तराखंड : देहरादून के डीएवी कालेज में 12 साल बाद एबीवीपी आउट , उनकी बड़ी हार, निर्दलीय निखिल शर्मा बने अध्यक्ष। देहरादून जिले के सभी भाजपा विद्यायको से लेकर खाजन दास तक को झटका ।
आपको बता दे कि उत्तराखंड के 121 महाविद्यालयों में से 113 में आज छात्र संघ चुनाव हुए। ओर सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। ओर फिर तय समय अनुसार इसके बाद गणना आरम्भ हो गई।
आपको बता दे कि इस चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी । पूरे प्रदेश में 104 सरकारी एवं 17 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय हैं। तो वही चुनाव को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे वहीं छात्र-छात्राओं से अपील भी की गई थी कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।

सबकी नजर आज देहरादून के जाने माने कॉलेज डीएवी कॉलेज में थी कि यहां से कोंन जीतेगा को अबकी बार अध्यक्ष बनेगा तो आखिर कार 12 साल बाद एबीवीपी को बड़ी हार मिल ही गई वो आउट हो गई ।जबकि निर्दलीय निखिल शर्मा अध्यक्ष बने गए हो jo कभी abv p. K ही थे। तो उधर एनएसयूआई दूसरे नम्बर पर तो एबीवीपी तीसरे स्थान पर रही। दोपहर दो बजे देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मतदान अंतिम चरण में पहुंचा और ढाई बजे संपन्न हो गया था। डीएवी में कुल 3898 वोट पड़े। इस बार डीएवी में मतदान प्रतिशत कम रहा। जो दो दिन पहले हुए झगड़े का असर माना जा रहा है। वहीं श्रीदेवसुमन विवि में सभी पदों पर एबीवीपी का परचम लहराया। वहीं एमकेपी कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की। मनीषा राणा अध्यक्ष, अंकिता जगूड़ी महासचिव पद पर जीतीं। डीबीएस कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी का जलवा दिखा।
देहरादून।
डीएवी , मैं निर्दलीय निखिल शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी, कुल वोट 1736
एनएसयूआई अध्यक्ष प्रत्याशी हिमांशु रावत दूसरे स्थान पर कुल वोट- 1075
एबीवीपी के सागर तोमर रहे तीसरे स्थान पर कुल वोट- 937
एबीवीपी की भारी हार से भाजपा का संगठन परेशान!
एबीवीपी के शक्ति प्रदर्शन में युवामोर्चा ने लगाया था खासा जोर
गलत प्रत्याशी को टिकट देना बना हार की वजह
डीएवी में महासचिव पद पर सत्यम शिवम की जीत।





