उत्तराखंड में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी, 8 मरीजो ने तोड़ा दम 772 मिले नए पॉजिटिव

उत्तराखंड में काेरोना से मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कोरोना के 772 नए मरीज मिले और आठ संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 85848 हो गई है। जबकि तीसरी लहर में मरने वालों का आंकड़ा 210 पहुंच गया है।

मंगलवार को अल्मोड़ा में 90, बागेश्वर में तीन, चमोली में 29, चम्पावत में 18, देहरादून में 285, हरिद्वार में 111, नैनीताल में 62, पौड़ी में 42, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, यूएस नगर में 51 और उत्तरकाशी जिले में 28 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here