ब्रेकिंग हरिद्वार कुंभ: आश्रम में इतने साधु संतों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, हरिद्वार में पिछले 4 दिनों में मिल चुके 300 संक्रमित

हरिद्वार: कुम्भ मेले में शिरकत करने आए साधु संत कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। आज शंकराचार्य चौक स्थित कृष्ण आश्रम में 7 साधु संतों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले मिल रहे हैं। कुम्भ मेला अधिकारी स्वास्थ्य डॉ सेंगर के अनुसार, पिछले 4 दिनों में हरिद्वार में 300 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। साधु संतों के कोरोना पॉजिटिव होने से हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुम्भ मेले पर इसका असर पड़ सकता है। मेला अधिकारी स्वास्थ्य के अनुसार, सभी संक्रमित साधु संतों को आश्रम में आइसोलेट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here