उत्तराखंड रोडवेज पर फिर पड़ी कोरोना की मार, आर्थिक संकट के बीच फिर लगा प्रतिबंध, पढ़े पूरी खबर

देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड रोडवेज कोरोना की मार झेलने को मजबूर है जहां आर्थिक संकट से गुजर रहे उत्तराखंड रोडवेज ने बड़ा फैसला लेते हुए कहीं राज्य में भेजी जाने वाली अपनी बस सेवा को बंद कर दिया है इसके पीछे बड़ा कारण कोरोना का बढ़ता संक्रमण है पिछले साल भी रोडवेज ने कोरोना की लहर के चलते बड़ा नुकसान उठाया था और कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ गए थे ।

सरकार को रोडवेज को मदद देने के लिए आगे आना पड़ा था ऐसे में एक बार फिर वही हालात बनते जा रहे हैं। जी हां उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा बंद हो गई है। इसके पीछे मुख्य वजह यूपी में बाहरी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगना है। अब परिवहन निगम की बसें केवल राज्य के भीतर और चंडीगढ़ के लिए ही चलाई जा रही हैं।

दरअसल, कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है। इस वजह से यूपी में उत्तराखंड रोडवेज की बसों की आवाजाही भी प्रतिबंधित हो गई है।चूंकि दिल्ली से लेकर राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसें यूपी से होकर गुजरती हैं, इसलिए उनकी आवाजाही भी उत्तराखंड परिवहन निगम ने बंद कर दी है।अब केवल चंडीगढ़ के लिए ही बस सेवा चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here