उत्तराखंड : कोरोना काल मै ज़रूरी था हेल्थ केयर टैक्स! ( बीस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक) हेल्थ केयर टैक्स।


 


कोरोना काल मैं शराब के विभिन्न ब्रांड में बीस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक का हेल्थ केयर टैक्स उत्तराखंड मैं लगा

त्रिवेंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम दो रुपये और डीजल के दाम 1 रुपये बढ़ा दिए हैं।
वही
शराब के विभिन्न ब्रांड में बीस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक का हेल्थ केयर टैक्स लगाया है। बता दे कि कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन से देवभूमि को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने फैसला लिया है।
शराब की प्रति बोतल पर हेल्थ केयर टैक्स लगाया है। शराब की तीनों श्रेणियों में दाम बढ़ाए गए हैं।
ये भी जान लो कि
नए रेट से अर्जित होने वाला टैक्स प्रदेश की विभिन्न योजनाओं और कोविड-19 रोकथाम में खर्च होगा। अनुमान है कि हेल्थ केयर टैक्स से 250 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व आएगा।
ओर बढ़े हुए दाम इस वित्तीय वर्ष में प्रभावी रहेंगे।
वही त्रिवेंद्र सरकार ने ध्यान रखा है कि शराब के दाम उत्तर प्रदेश से कम रहें। पेट्रोल और डीजल पर वैट में मामूली वृद्धि की गई है। इस वृद्धि से प्रदेश को 120 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

भारत में बनने वाली विदेशी शराब- 20 से 200 रुपये प्रति बोतल
विदेशों से आयात होने वाली शराब – 475 रुपये प्रति बोतल
देसी शराब – बीस रुपये प्रति बोतल

पेट्रोल-डीजल के नए रेट
पेट्रोल का नया रेट – 74.55
डीजल का नया रेट – 64.17

उत्तराखंड में पेट्रोल 2 रुपये और डीजल के दाम 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया गया।

हरिद्वार में अस्थि विसर्जन पर लगी रोक हटा दी गई है।

उद्यमियों को ऋण सब्सिडी में लाभ मिलेगा।

मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि 50 हेक्टेयर तक के खनन पट्टों पर अब मशीन से खनन हो सकेगा। मामला अदालत में विचाराधीन पचास हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र वालेे पट्टाधारकों को यह अनुमति नहीं दी गई है। सरकार इसको लेकर हाईकोर्ट जाएगी। वहीं रायवाला से हरिद्वार के भोगपुर तक खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सरकार न्यायालय में जाने के साथ केंद्र से भी वार्ता करेगी।

कारखानों में दो शिफ्ट में काम करने की अनुमति मंत्रिमंडल ने दे दी है। इसके लिए श्रमिकों को ओवर टाइम देना होगा। 11-11 घंटे की दो पालियों में काम करने वाले श्रमिकों को 6 कार्यदिवस काम करना होगा और प्रतिदिन तीन घंटे ओवरटाइम मिलेगा। निरंतर उत्पादन करने वाले कारखानों में 12-12 घंटे की दो शिफ्ट होगी। यहां चार घंटे का ओवर टाइम मिलेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here