उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।

पीएम मोदी होंगे शामिल

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं।

राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

यह भी पढ़े :  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग तैयार , मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने दिए निर्देश

सोमवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सह पर्यवेक्षक विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया। जिसके बाद अब राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here