CM त्रिवेंद्र 15 फरवरी से करेंगे घोषणाओं की समीक्षा, कल बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ की जिले की समीक्षा


चमोली: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार 15 फरवरी को सुबह 11:00 बजे सचिवालय में जनपद बागेश्वर, चंपावत एवं पिथौरागढ़ की घोषणाओं के संबंध में बैठक करेंगे।

बता दें कि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न जनपदों में भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उनकी अब समीक्षा की जाएगी। जिसकी शुरुआत कल से होने जा रही है।

सीएम नौ जिलों की 37 विधानसभाओं में की गई उनकी घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे। सचिवालय से सीएम सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषणाओं की जानकारी लेंगे। इस दौरान विधायक भी मौजूद रहेंगे।

वहीं सांय 4:15 बजे सचिवालय में सेवा का अधिकार आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

सांय 4:30 बजे सचिवालय में ही मुख्यमंत्री, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद की गवर्निंग काउंसिल की बैठक भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here