सीएम तीरथ ने पत्नी सहित लगवाई कोरोना वैक्सीन, जनता को दिया संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी रश्मि रावत ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचकर प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना व अपने फिजिशियन डॉ एनएस बिष्ट की निगरानी में कोविड वैक्सीनेशन करवाया।

mostbet

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here