मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये लोगों से की जाँच कराने की अपील

देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया में दी है। उनके अनुसार वो स्वस्थ हैं, लेकिन क्योंकि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसलिए वो अभी खुद आइसोलेट रहेंगे। वहीं उन्होंने अपने संपर्क में आये तमाम लोगों को भी टेस्ट कराने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि, सीएम तीरथ को आज दिल्ली जाना था लेकिन अब वो कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। सीएम को आज पीएम और गृह मंत्री से मिलना था।

cm

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here