
सुनील कुमार कि रिपोर्ट
चार धाम यात्रा का आगज़ माँ गगोत्री। और माँ यमनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही हो गया हैं लगभग अभी तक इन दोनों धामो में 7 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं पर उत्तरकाशी से जनता की सिकायत आ रही हैं कि लम्बे समय से पूरे पैसे देने के बावजूद उनको न संचार सेवा ठीक से नही मिल पा रही हैं और यही नही आने जाने वाले भक्तों की भी संचार सेवा की अव्यवस्था की वजह से दिकतो का सामना करना पड़ रहा हैं लोग कह रहे हैं कि अभी चारों धाम के कपाट खुले भी नही और गढ़वाल में संचार सेवा सोती हुई नजर आरही है। यात्रा के दौरान संचार सेवा के इस रवये को स्थानीय लोग सरकार की नाकामी बता रहे हैं
उत्तरकाशी में वर्तमान में लगभग सभी नेटवर्क मौजूद है व सभी 4जी का दावा करते लेकिन इनकी कार्य प्रणाली 2जी से बत्तर है।
जनता को किसीं मेल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सूचना को पाने के लिए घंटो तक मेहनत करनी पड़ती है। वही दूसरी ओर बैंकों में भी जनता को अपने पैसे के लिए कई बार खाली हाथ बैंक से बाहर आना पड़ता है। कारण a.t.m पैसे ना होने के कारण भी लोग परेशान हैं
- जिलाधिकारी डॉ अशिष चौहान ने सम्बंधित विभाग के अधिकरियो के साथ बैठक की किन्तु d.mकी फटकार के बाद भी कोई खास असर नही दिखाई दिया हैं
अब जल्द ही देवभूमि में हर राज्य की जनता चारोधाम की यात्रा पर होगी ऐसे में सरकार को हर प्रकार की व्यवस्था का इन्तज़ाम करना होगा क्योंकि ये यात्री ओर भक्त ही फिर दुनिया को बतायेगे कि क्या इंतज़ाम किये हैं यात्रा मार्ग से लेकर हर व्यवस्था तक डबल इज़न की सरकार ने भाई संदेश अच्छा जाना चाइए क्योई लगभग 30 लांख लोगो की रोजी रोटी का सवाल हैं यात्रा चार धाम जिसको अछे से कराना सरकार का काम







