
उत्तराखंड के चम्पावत से बडी ख़बर
बारिश में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान की छत,
अंत्येष्टि में गए 15 से 20 लोग के मलबे में दबे होने की सूचना।
उत्तराखंड के चंपावत में दर्दनाक हादसा
नरसिंह डांडा गांव में अंत्येष्टि में गए 15 से 20 लोग एक दो मंजिले मकान की छत गिरने के कारण मलबे मे दब गए।
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार घायलों का इलाज जिला अस्पताल चंपावत व खेतीखान अस्पताल में चल रहा है।
ख़बर लिखे जाने तक मालूम चला था कि नरसिंह डांडा गांव में 75 साल का छत्तर राम पुराने मकान में रहता था जिसकी बीती रात लगभग 10:30 बजे मौत हो गई थी।
वही उसकी मौत की सूचना जब गांव वालों को मिली तो वे सुबह उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे।
पर जैसे ही गांव वाले जब वहा पहुंचे तो मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। फिर इस बारिश से बचने के लिए लोगों ने दो मंजिले मकान के अंदर शरण ली।
जनाकारी ये आई कि लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई दुःखद
इस दौरान सभी लोग मलबे में दब गए। इसमें चार लोगों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।






