
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज
जिला चंपावत के लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने लौह उत्पादों पर आधारित ग्रोथ सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया
व जिले के विकास के लिए ₹29.20 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि
हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। ‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’, ‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ आदि ऐसी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।







