
उत्तराखंड के चमोली मै
तीन लोगों को कुचलता हुआ वाहन खाई में जा गिरा एक की मौत दो घायल दुःखद।

अपने उत्तराखंड के चमोली में आज पोखरी-चांदनीखाल मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा तब हुवा जब बृहस्पतिवार को इस ट्राले ने तीन लोगों को कुचल दिया।
ये ट्राला तेज रफ्तार में था। इस बात की जानकारी आस पड़ोस के लोगों से रहे थे
इस हादसे में एक व्यक्ति की वही दर्दनाक मौत गई दुःखद।
जबकि ख़बर लिखे जाने तक दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती किया गया था
जानकरी है कि इस घटना के बाद अनियंत्रित ट्राला सड़क से लगभग पांच मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
ये भी जानकारी है कि इस ट्राले का चालक घटना के बाद से फरार चल रहा है।
पोखरी थाने के थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने मीडिया को बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे
योगंबर सिंह बासकंडी सहित तीन लोग चमोली पोखरी के शरदोत्सव मेले से घर लौट रहे थे। ओर इसी दौरान पाव गेट के पास अचानक पीछे से अनियंत्रित होकर आए ट्राले ने उन्हें कुचल दिया। जिससे योगंबर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया दुःखद।
जबकि यशपाल सिंह और धीशराज सिंह को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया गया है जहा उनका इलाज ख़बर लिखे जाने तक जारी था।
ख़बर है कि सीएचसी के डा. दीपक नेगी ने मीडिया को बताया कि घायलों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
तो थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने भी अपनी बात कही कि चालक अनिल लाल पुत्र मकरु लाल ग्राम-जौरासी, पोखरी मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है




