
देहरादून नेशनल हाईवे पर मणि माई मन्दिर के पास हुई दुर्घटना में 20 लोगो की जान बाल बाल बच गई| देहरादून से डोईवाला आ रही सिटी बस मणि माई मंदिर के पास दूसरी बस को ऑवरटेक कर रही थी लेकिन बस ड्राईवर गति पर नियंत्रण नही रख पाया और बस गहरे गड्डे में जा गिरी। घटना की सुचना मिलते ही क्षेत्र मे हडकंप मच गया| इस बस में डोईवाला के सात स्कूली बच्चों के साथ 13 अन्य लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची| वहीं 7 घायलों को CHC डोईवाला और 6 घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल जोलिग्रान्ट में भर्ती कराया गया| बस मे बैठे स्कूली बच्चों ने कहा बहुत कि बस बहुत तेज गति में थी और ऑवर टेक करने से हादसा हुआ। डोईवाला CHC के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ जी एस भंडारी ने बताया कि बस दुर्घटना के 7 घायलों को हॉस्पीटल लाया गया है जिन्हे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी है। कुछ बच्चों को हल्की चोट है जिनका इलाज किया जा रहा है। 
बहराल ज़िस प्रकार लगातार राज्य मे सड़क हादसे हो रहे ओर कही बार चालक की लापरवाही भी सामने आ रही उसे देखकर बोला जा सकता है कि सरकार चालको की रफ्तार पर लगाम लगाओ ।




