
CDS विपिन रावत ने दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र से की मुलाकात जाना उनकी सेहत का हालचाल
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनायें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के परिवार जनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे और उनके परिवारजन पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं अपने राज्य वासियों और अपने सभी शुभचितंकों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं की आप सभी की प्रार्थना एवं बाबा केदार-बद्री विशाल के आशीर्वाद से अब हम बिल्कुल कुशल पूर्वक हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को कोरोना से जंग जीतने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काम पर लौट आए थे। उन्होंने अपने दिल्ली आवास पर फाइलों के निस्तारण का काम शुरू कर दिया था।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की पत्नी और बेटी को भी अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें भी एम्स से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा हैं कि मौसम ठीक होने पर मुख्यमंत्री बुधवार शाम तक देहरादून वापस आ सकते है।




