सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में 4 मुद्दों पर मुहर लगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हुई इस बैठक में 6 प्रस्ताव लाये गए जिनमे से 2 को कैबिनेट ने खारिज कर दिया जबकि 4 पर मुहर लग गई।
अशासकीय महाविद्यालय महावीर गुरु गोरखनाथ यमकेश्वर को राजकीय महाविद्यालय का दर्जा दिया गया है।
उत्तराखंड साहूकारी वी एक्ट में बदलाव किया गया। कैबिनेट में इसकी नियमावली को मंजूरी दी गयी है।
2010 में त्रिवेणी राम यादव लूट में राज्य सरकार करेगी लूट की राशि की भरपाई, 4 लाख की हुई थी लूट।

उत्तराखण्ड जेल में आरक्षित सीधे पदों की भर्ती में लिखित परीक्षा होगी। 100 अंकों की लिखित परीक्षा के साथ ही 100 अंकों की शारीरिक परीक्षा होगी। हाईस्कूल से इंटर एवं सीधी भर्ती की आयु न्यूनतम 21 और अधिकतम 35 की गई ।