
उत्तराखंड: बरातियों से भरी बस गिरी, दर्जन भर लोग चोटिल, कुछ गंभीर घायल
आपको बता दें कि उत्तराखंड के काशीपुर में धीमरखेड़ा से मुरादाबाद के गांव अदलपुर लौट रही बरात की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। वही खाई में पानी होने के कारण वहां चीख पुकार मच गई।
जब सूचना पर पुलिस पहुँची तब क्रेन बुलाकर बस को सीधा कराया। इस हादसे में लगभग दो दर्जन बरातियों को मामूली चोटें आई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। वही प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर वापस भेज दिया गया।
जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जनपद मुरादाबाद थाना डिलारी के गांव अदलपुर निवासी अहमद हसन के बेटे अली हसन की बरात आईटीआई के गांव धीमरखेड़ा निवासी युसुफ अली मिस्री के घर आई थी। निकाह के फौरन बाद बस संख्या यूपी 16 ए/4365 का चालक जल्दी चलने की जिद करने लगा।
उसका कहना था कि उसे एक और बरात लेकर जाना है। बरात के लौटने पर चालक ने बस तेज रफ्तार में दौड़ा दी। वही पैगा गांव के सामने बेकाबू बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। खाई में पानी भरा होने के कारण बरातियों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई।
सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्रेन से बस को सीधा कराया गया। इस बस में सवार दर्जन भर लोगों को चोटें आईं है। जबकि ग्राम अदलपुर निवासी सैफ़ुद्दीन 45, जावेद 30, वाहिद 60 को गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
बहराल सभी ने ऊपर वाले का धन्यवाद किया कि बात इतने मै ही टल गयी वरना बड़ी घटना होती तो कही लोगो की जान भी जा सकती थी।





