
नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं। असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर – ग्रेड–II/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2020 (आईबी एसीआईओ भर्ती 2020) का नोटिफिकेशन जारी किया है। एसीआईओ की 2000 वैकेंसी निकली है।
कुल पदों में से 989 वैकेंसी अनारक्षित हैं। 113 ईडब्लयूएस, 417 ओबीसी, 360 एससी, 121 एसटी के लिए आरक्षित हैं। आईबी में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार www.mha.gov.in , www.ncs.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2021 है।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन रखा गया है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है, अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में टीयर-1 एग्जाम, टीयर-2 एग्जाम और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। टीयर-1 लिखित परीक्षा 100 मार्क्स का होगा, इसमें सफल उम्मीदवारों को टीयर-2 डिस्क्रिप्टिव पेपर, जो 50 मार्क्स का होगा, के लिए बुलाया जाएगा। टीयर-2 में सफल होने वालों को इंटरव्यू जो 100 मार्क्स का होगा, के लिए बुलाया जाएगा।
वेतनमान लेवल 7 (44,900-1,42,400 रुपये) एवं अन्य भत्ते और आवेदन फीस सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी 600 रुपये, एससी, एसटी 500 रुपये रखी गई है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एसबीआई चालान से किया जा सकता है।








