
देहरादून के डोईवाला स्थित भानियावाला- लच्छीवाला फ्लाईओवर पर गुरुवार को रोडवेज बस और अल्टो की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है।
घटना शाम चार बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस और अल्टो कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। जिसे हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।





