उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 21 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई है।

देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 319 हो गई हैएम्स ऋषिकेश में सबसे ज्यादा 220 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेेश में अब तक ब्लैक फंगस के 356 मरीज हो गए है। जबकि 56 की मौत हो चुकी है। 31 मरीजों ने ब्लैक फंगस से जिंदगी की जंग जीती है।

mostbet

हरिद्वार में ज्वालापुर का गौरव सिंह चौहान 24 दिनों से एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से जंग लड़ रहा है। फंगस से एक आंख गंवा चुका है। जिंदगी बचाने के लिए उसका जबड़ा और नाक की हड्डी तक निकालनी पड़ी है। गौरव की जंग बीमारी ही नहीं बल्कि आर्थिक तंगहाली से भी है। नाते-रिश्तेदारों के बाद क्षत्रिय समाज की पहल पर गौरव की मदद के लिए सैकड़ों हाथ बढ़े हैं। क्षत्रिय समाज ने सवा दो लाख रुपये जुटाए हैं।

28 वर्षीय गौरव चौहान पर बुजुर्ग मां, छोटा भाई, पत्नी और दो बेटों की जिम्मेदारी है। गौरव कचहरी में एक वकील के यहां स्टांप बेचकर परिवार चलता है। गौरव एक मई को कोविड पॉजिटिव आया था। 11 मई को डिस्चार्ज हो गया था। कमजोरी कम नहीं हुई। शिवालिक नगर में एक निजी डॉक्टर की सलाह पर गौरव ने ताकत की कुछ दवाएं खानी शुरू कर दी। दवा खाते ही उसकी आंखों में धुंधलापन की शिकायत होने लगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here