आप सब समझ ले नकारात्मक प्रचार करने वालों को तथ्यों के साथ दें जवाब’ : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्यो करना पढ़ा पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान वे क्यो बोले कि सोशल मीडिया पर प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ सरकार के कल्याणकारी फैसलों और योजनाओं की जानकारी दें। ओर यदि कोई नकारात्मक प्रचार करता है तो उसे भी तथ्यों के साथ जवाब दें। जी हा कल मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन हाल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपेक्षा की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। इसके लिए हमें कंटेंट बेस एप्रोच पर कार्य करना होगा। यदि कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसका तथ्यात्मक जवाब दें।
साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा। यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा। जनता तक भी सही जानकारी पहुंचेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार के पिछले सवा तीन साल में कई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता सही जानकारी जनता तक पहुंचा सकते हैं।
ओर इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रसार को तेजी से बढ़ाना होगा। इस दौरान वहा देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, रतन सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। बहराल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की बात उत्तराखंड भाजपा के सभी कार्यकताओं के कान तक पहुच गई है ओर सरकार कह भी ठीक ही रहे है क्योंकि जिस प्रकार उनकी सरकार की छवि को खराब करने के लिए ( खुद उनकी छवि को ) सोशल मीडिया मे ख़राब करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हो ऐसे मैं अब उन लोगो को तथ्यो के आधार पर जवाब देने का कार्य और सरकार की महत्वपूर्ण ,व महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार भाजपा के कार्यकर्ता , नेता , पूर्व विधायक , मन्त्री , दाइत्व धारी , से लेकर हर वो नही करेगा जो भाजपा का सदस्य है तो फिर कोंन करेगा अक्सर पिछले कुछ काफी समय से देखने मैं आ रहा है कि त्रिवेंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जन हित की योजनाएं हो या सरकार पर लगने वाले शोशल मीडिया पर आरोप उनका ना जवाब दिया जा रहा है और ना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक ठीक से पहुचाया जा रहा है। लिहाज़ा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा है कि पहले तो ‘नकारात्मक प्रचार करने वालों को तथ्यों के साथ दें जवाब’ ओर सोशल मीडिया पर प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ सरकार के कल्याणकारी फैसलों और योजनाओं की जानकारी दें। बहराल अब देखना ये होगा कि त्रिवेंद्र की सीख , निर्देश , आह्वान का असर कितना दिखाई देता है ।