भाजपा अपने 57 विधायकों को नींबू की तरह निचोड़ रही बोले गणेश गोदियाल ,भरी हुकार कहा अबकी बार भाजपा सिर्फ 10 पार

गोदियाल की दो टूक -कांग्रेस को 11 विधायकों तक सीमित रखने का दंड जनता को भी भुगतना पड़ रहा है ganesh

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल ने आक्रमक रुख अपनाते हुए भाजपा पर हमला बोलना आरभ कर दिया है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज अपनी पहली पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर देवस्थानम बोर्ड से संबंधित एक्ट निरस्त किए जाएंगे भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रचंड बहुमत के बलबूते पर संबंधित वर्गों और जनता की आवश्यकता को जाने बगैर यह नियमो को थोपा गया हैं

गणेश गोदियाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का कानून बनाते वक्त पंडा पुरोहित वर्ग से बिल्कुल नहीं पूछा गया बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की देश के अन्य बड़े मंदिरों से तुलना नहीं की जानी चाहिए यह मंदिर आदि शंकराचार्य की परंपरा से चलते हैं सरकार ने आस्था और परंपराओं से छेड़छाड़ की है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नजर पवित्र धामों के पैसे पर है

वही गणेश गोदियाल ने साफ तौर पर कहा कि लोकायुक्त समय भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जरूरी संस्थाओं के गठन के प्रति पार्टी प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष की जांच हो जाए तो इसमें भ्रष्टाचार सामने आएगा इसे सूचना के अधिकार के दायरे में रखा गया है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जरूरत के हिसाब से नए पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे

वही गणेश गोदियाल ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस को 11 विधायकों तक सीमित रखने का दंड जनता को भी भुगतना पड़ रहा है लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष बेहद जरूरी है उनके अनुसार भाजपा अपने 57 विधायकों को नींबू की तरह निचोड़ रही है वही गणेश गोदियाल ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में 5 अध्यक्ष संगठन की जम्मू टीम को लेकर मैंने ही पार्टी आलाकमान से आग्रह किया था उनके अनुसार प्रदेश भर में पहुंचने के लिए हर आदमी को जिम्मेदारी दी जानी बेहद जरूरी है वह हमने दी है

गणेश गोदियाल ने कहा कि चारों धामों का विकास करने से कोई भी सरकार को रोक नहीं रहा है लेकिन इसके नाम पर हक हकूक धारियों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए इसी तरह मौजूदा भू कानून राज्य वासियों के लिए खतरा है आने वाली पीढ़ी जमीन पर पुश्तैनी हक से वंचित हो जाएगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तल्ख आरोप लगाया कि सरकार ने अडानी व अंबानी को जमीन बेचने का रास्ता साफ कर दिया है
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब भाजपा की बारी है राज्य में 11 से कम सीटे वो लेकर आ रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here