उत्तराखंड में यहां चल रही थी बर्थडे पार्टी , तभी होने लगा पथराव..करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल.. जानिए क्या है मामला

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में दो गुटों में मामूली कहासुनी पर पथराव हो गया. वहीं, पथराव के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया. अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है.

pinup pin up pin up pinup

गौर हो कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधी पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी, इस दौरान मामूली बात पर एक पक्ष आक्रोशित हो गया और पथराव शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था, पार्टी के दौरान विवाद पथराव में बदल गया. पथराव में करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है.

बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर और क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है. पुलिस अपने स्तर से पथराव करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here