
–आखिर स्पा सेंटरों में ये हो क्या रहा है , बन गए देह व्यापार के सेंटर , हल्द्वानी के बाद उधमसिंहनगर में
आपको बता दे कि आज एक विशेष ऑपरेशन के तहत रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रोपोलिस मॉल के “सेवन स्काई स्पा” में छापा मारकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने दर्जन भर युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है…
बता दे कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंचार्ज बसंती आर्य और सीओ रुद्रपुर के नेतृत्व में आज इस पूरे ऑपरेशन विशेष टीम ने अंजाम दिया और “सेवन स्काई स्पा” में छापा मारकर मौके पर अनैतिक कार्यों में लिप्त एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है….

आज जब भारी पुलिस बल के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में छापा मारा तो मॉल में संचालित अन्य स्पा सेंटरों के संचालकों और मॉल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया
फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी युवक युवतियों को पंतनगर थाने ले जाया गया गया है जहां पुलिस और खुफिया विभाग के लोग हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं।





