
सुना है आजकल उत्तराखंड में इंटरनेट मीडिया पर लड़कियों का गैंग सक्रिय है, आपको बता दे कि ये पहले आपको अपने प्रेमजाल में फंसाएगी। उसके बाद वीडियो चैट करेंगी और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करेंगी।
जानकारी है कि एक युवती के जाल में नैनीताल शहर का एक युवक फंस गया।
उसे पहली बार 11 सौ रुपये का भुगतान करने के बाद युवती ने जब और रुपयों की मांग की तो युवक तनाव में आ गया। दोस्त के समझाने बुझाने पर वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मल्लीताल निवासी रोहित ने बताया कि बीते छह माह से वह किसी युवती से फेसबुक मैसेंजर पर बात करता था। बीते माह दोनों में वीडियो चैट भी होने लगी। कुछ दिन पूर्व युवती ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद वह पैसों की मांग करने लगी। बदनामी से बचने के लिए उसने युवती को 11 सौ रुपये का भुगतान कर दिया। मगर युवती द्वारा उससे और पैसों की मांग की जा रही है। युवती के फेसबुक में उसके परिवार के साथ ही कई अन्य परिचित भी जुड़े हुए है। युवती उसके स्वजनों को वीडियो भेजने की बात कहकर धमकी दे रही है। जिस कारण वह तनाव में आ गया है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र साइबर सेल को भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हरीश रावत भी हो चुक हैं हनी टैप का शिकार
बीते दिनों कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भी हनी ट्रैप का शिकार हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी सिटी को ज्ञापन देकर मामजे जांच की मांग की थी। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि हनी ट्रैप के माध्यम से उनका फोटो/वीडियो एडिट कर 50 हजार की डिमांड की गई है। हल्द्वानी के निवासी कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत ने एसपी सिटी से मुलाकात कर बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। इस दौरान एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप कॉल काट दिया। थोड़ी देर बाद उनके व्हाट्सएप पर उनका एक अश्लील फोटो एडिट कर भेजा गया। बाद में उनसे 50 हजार की डिमांड की गई। नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया उन्हें बार-बार वीडियो कॉल कर रकम की डिमांड की जा रही है।







