उत्तराखंड से बड़ी खबर अभी अभी : स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट , 5 युवतियां की रिकवर .. पढ़े पूरी रिपोर्ट

*स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट , 5 युवतियां रिकवर*
हल्द्वानी/ उत्तराखंड

– स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा सेंटर में छापामारी कर मौके से 5 लड़कियों को रिकवर किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान चार युवक और दो संचालक मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की स्पा-19 नाम के स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चल जा रहा था , जिसके बाद आज टीम ने यहां छापामारी की। रिकवर की गई लड़कियां दिल्ली और उधम सिंह नगर की है , बताया जा रहा है कि रेस्क्यू की गई एक लड़की नाबालिग भी है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है , स्पा सेंटर को सील किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस लगातार स्पा सेंटरों में छापामारी कर रही है 1 हफ्ते के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसी सप्ताह पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर में छापामारी कर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को रिसीवर कर स्पा सेंटर को सील किया था।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here