
पिथौरागढ़ से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट
पिथौरागढ़- मुख्यालय में गुलदार की धमक बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार बेधड़क रिहाइशी इलाकों में आ रहे हैं और बूढ़े बच्चों पर हमला बोल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सी सी टीवी में रिकॉर्ड हो गया जब गुलदार एक घर मे घुस गया। और घात लगा कर बूढ़ी महिला पर झपट गया। महिला ने भी हिम्मत रखते हुए गुलदार का मुकाबला किया। साथ ही महिला के हल्ला मचाने पर अन्य लोग घर से बाहर आ गए। जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। मामला पिथौरागढ़ मुख्यालय के निकट ऐंचोली का बताया जा रहा है।
दीपक गुप्ता की , पिथौरागढ़ से रिपोर्ट






